नर्मदा परिक्रमा
सनातन संस्कृति में मां नर्मदा मैया के परिक्रमा का विशेष महत्व है। इसी को लेकर पंच दशनाम जूना अखाड़े के श्री दिगंबर नागराज पूरी महाराज नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं। करीब 4 हजार किमी लंबी इस परिक्रमा में श्री दिगंबर रोजाना 65 से 70किलोमीटर पैदल चल रहे हैं।
श्री दिगंबर इससे पूर्व जगन्नाथ पुरी चार धाम, रामेश्वरम की भी पैदल यात्रा करचुके हैं। परिक्रमा में शहर के भी कई श्रद्धालु शामिल है। जिसमें केसर सिंह, कुलदीप सिंह, राजेंद्र सोनी, धनाराम सेन, महेंद्र गहलोत सहित शहर के श्रद्धालु शामिल है।
बता दें के नर्मदा परिक्रमा यात्रा शुरू की शुरुआत 4 दिसंबर को ओंकारेश्वर से हुई थी। केशरसिंह ने बताया कि सनातन के प्रचार प्रसार, विश्व के कल्याण और एकजुटता के संदेश को लेकर ये यात्रा कर रहे हैं।
श्री दिगंबर पूर्व में भी 55 दिनों में जगन्नाथपुरी और रामेश्वरम की यात्रा पूरी कर चुके हैं। इसके अलावा चारधाम, द्वारिका की भी पैदल यात्रा कर चुके हैं।
